प्रयागराज, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नगरी में एकता रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कालिंदी की लहरें नौका रेस की साक्षी बनीं। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और मजबूत अखंड भारत के विचारों से भारत की एकता को सुदृढ़ करने करने वाले राष्ट्रीय एकता के नायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर यमुना में एकता नौका रेस का आयोजन किया गया। इस कैनोइंग मार्च परेड में 82 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें दो दर्जन से अधिक नौकाएं भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सीएम योगी ने आयोजन स्थल पर बच्चों का अन्नप्राशन किया और महिलाओं को फलों की टोकरी दी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की और स्कूली बच्चों को बैग, कॉपी, चॉकलेट आदि प्रदान किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही स्कूली बच्चों से बातचीत भी की।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/
सीएम योगी के हाथों विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित
सुप्रिया निषाद- क्याकिंग में स्वर्ण पदक विजेता
सुधांशु भारती- कैनोइंग में स्वर्ण पदक विजेता
नीलू देवी मौर्या- सोलर दीदी का नियुक्ति पत्र
मोनी केसरवानी- सोलर दीदी का नियुक्ति पत्र
अंजलि जायसवाल- 5 लाख का चेक
सुनीता देवी- चार लाख का चेक
सीता देवी को सफाई किट
रवि को सफाई किट
सुबोध कुमार- पीएम शहरी आवास योजना के तहत चाबी
कल्पना केसरवानी – पीएम शहरी आवास योजना के तहत चाबी
शिखा- पीएम स्वनिधि के तहत चेक
आदित्य कुमार- पीएम स्वनिधि के तहत चेक ।