सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने शनिवार को बीजपुर थाने का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर का जायजा लिया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, विवेचना पंजिका सहित महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए एएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों का संवेदनशील, निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण किया जाए तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उपलब्ध सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बीट पुलिसिंग को सक्रिय कर आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अनुशासित, संवेदनशील एवं जिम्मेदार कार्यशैली अपनाकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।