नई यूनिफार्म लागू करने से भड़की कॉलेज छात्राओं ने शास्त्री ब्रिज चौराहे पर किया चक्काजाम 

जबलपुर. जबलपुर के होम साइंस कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने विगत दिनों नई यूनिफॉर्म अनिवार्य किए जाने के विरोध में जहां प्रदर्शन कर कालेज प्रबंधन को उक्त आदेश वापस लेने की मांग की थी वहीं सोमवार 6 जुलाई को इसी मांग को बडी संख्या में वे सड़क पर उतर आईं। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज से निकलकर शहर के व्यस्त शास्त्री ब्रिज चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण चारों ओर का यातायात प्रभावित रहा  सूचना मिलते ही पुलिस, कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि उनकी वर्तमान यूनिफॉर्म पूरी तरह ठीक है और उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।  उनका आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने नए शैक्षणिक सत्र से नई यूनिफॉर्म खरीदना अनिवार्य कर दिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकारी कॉलेज में बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों की छात्राएं पढ़ती हैं, जिनके अभिभावक मजदूरी या निजी नौकरी करते हैं। ऐसे में फीस के साथ हर वर्ष नई यूनिफॉर्म खरीदना उनके लिए मुश्किल है। छात्राओं ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के समय कॉलेज प्रबंधन के निर्देश पर उन्होंने दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीदी थी। अब दूसरे वर्ष में प्रवेश के साथ फिर नई यूनिफॉर्म खरीदने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना था कि जब पुरानी यूनिफॉर्म उपयोग योग्य है, तो उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलेज प्रबंधन अपना निर्णय वापस नहीं लेता, वे नई यूनिफॉर्म नहीं खरीदेंगी। चक्काजाम के चलते शास्त्री ब्रिज चौराहे पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *