ब्लॉक कार्यालय के बाहर दलित महिला से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने की शिकायत

लखीमपुर-खीरी।निघासन ब्लॉक कार्यालय परिसर के बाहर शुक्रवार दोपहर एक दलित महिला के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक अपमान का मामला प्रकाश में आया है। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव चौगुर्जी निवासी कन्न्यावती पत्नी विनोद कुमार ने कोतवाली निघासन में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर करीब दो बजे अपनी साथियों के साथ ब्लॉक कार्यालय के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान सरवन यादव पुत्र बालकराम निवासी नौबना तथा छोटे यादव पुत्र भगौती निवासी मटहिया वहां पहुंचे और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचीं उमरा गांव निवासी सुकेता तिवारी पत्नी आलोक तिवारी के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ भी मारपीट की गई तथा उनके कान के कुंडल नोच लिए गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली निघासन पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *