वैन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर

बहराइच ( फखरपुर ) । जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडासर चौकी के भकला-कुंडासर मार्ग स्थित अहिरन गौढ़ी के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मारुति वैन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई।कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अनवर अली पुत्र इस्माईल तथा सद्दाम पुत्र अनवर अली निवासी सिरौला थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है।हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 40 BB 0169 बताया गया है, जबकि मारुति वैन का नंबर यूपी 32 HD4381 है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। तथा दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *