गैंगस्टर एक्ट में वांछित आठ आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन गिरोह के 3 वाहन सीज

सोनभद्र। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस दौरान अवैध खनन से जुड़े गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन चारपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रॉबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपियों को दबोचा। सबसे बड़ी कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने की, जहां अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन से जुड़े गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को चुर्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से अवैध खनन और खनिज परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तीन चारपहिया वाहनों के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान इन्हीं आरोपियों ने ट्रक चढ़ाकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की जान लेने का प्रयास किया था तथा बैरियर तोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं हाथीनाला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि करमा थाना पुलिस ने भी दो वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों को बहेरा नहर पुलिया के पास से दबोचकर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध खनन, संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *