संचारी रोग नियंत्रण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 207 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित कर संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/अभियान में सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत जनपद के 207 विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैलियां निकाली गईं। वहीं 55 ग्रामों में नालियों की सफाई, 102 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 19 शौचालयों का निर्माण तथा नगर पंचायत क्षेत्रों के 117 स्थानों पर नालियों की सफाई कराई गई। इसके अलावा 102 हैंडपंपों की मरम्मत, तीन नगरीय वार्डों में फॉगिंग, 21 पशुपालकों को रोग नियंत्रण संबंधी जानकारी तथा कृंतक नियंत्रण के लिए 14 जागरूकता बैठकों का आयोजन भी किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता और जनसहभागिता सबसे प्रभावी उपाय हैं। अभियान को लगातार जारी रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *