सपा की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की तैयारी का आह्वान, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण अभियान तेज करने की अपील

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी विधानसभा जंगीपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव तथा विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मुनीलाल राजभर मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आम के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। इन पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन यादगार बनेगा।विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करें।बैठक में महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष रुकमीना यादव, सुभाष यादव, दारा यादव, गिरधारी, राधे सिंह, विक्रम, विजय कुमार, रामविलास, शिवमुनि पासी, पंकज कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र गोंड, अजय तिवारी, चंद्रभान गुप्ता, कौशल किशोर, बुधराम पाल, राजेश कश्यप, सचिन कुशवाहा, राकेश खरवार, ओमप्रकाश यादव, नथुनी विश्वकर्मा, अशोक राम, अमित कुमार ठाकुर सहित ब्लॉक, जोनल, सेक्टर, बूथ एवं विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *