बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा शहर में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मौनी बाबा आश्रम परिसर में नवनिर्मित सार्वजनिक प्रसाधन गृह का लोकार्पण चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। इस सुविधा के शुरू होने से आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को स्वच्छ एवं निःशुल्क प्रसाधन सुविधा उपलब्ध होगी।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत और स्वच्छ उत्तर प्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों तथा मलिन बस्तियों में आधुनिक प्रसाधन केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से नगर पालिका के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा क्षेत्र की समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम जालान ने की। उन्होंने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी मूलभूत सुविधाओं का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत करेगा।इस अवसर पर सर्वानंद सरस्वती, विकास मतनहेलिया, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, नन्हेलाल लोधी, सभासद हर्षित राज श्रीवास्तव, पुष्पनाथ तिवारी, मनीष रस्तोगी, राहुल दीक्षित, विनय जैन, धर्मेंद्र सिंह, राहुल राय, कमल शेखर, प्रकाश गुप्ता, मगन बिहारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।