हापुड। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के द्वारा जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्गो पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कांवड़ मार्गों पर जहां पर भी गड्ढे रह गए हैं उनकी मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। विद्युत के पोल पर झूलते हुए तारों को सही कराया जाए साथ ही बिजली पोल के नीचे अस्थाई रूप से काले रंग की पॉलिथीन लगाई जाए।