मीरपुर कस्बे में कूड़े का अंबार, नाराज मोहल्लेवासियों ने दी सड़क जाम की चेतावनी

बहराइच l शहर के मीरपुर कस्बा मोहल्ले में वर्षों से जमा कूड़े का अंबार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लगातार इस रिहायशी इलाके में कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। खास बात यह है कि भारी मात्रा में कूड़ा कुष्ठ रोगी अस्पताल के पास डंप किया गया है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/बरसात के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। सड़ता हुआ कूड़ा दुर्गंध फैला रहा है और गंदगी के कारण आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।स्थानीय समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद मदनी ने प्रशासन से जल्द कूड़ा हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मोहल्ले के लोग उनके नेतृत्व में सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *