नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कोडीन सिरप व ट्रामाडोल बरामद

बहराइच l अंतरराष्ट्रीय नेपाल बॉर्डर से सटे रूपईडीहा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से आदित्य मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/छापेमारी में एक स्टोर से कुल 2,349 बोतल कोडीन मिश्रित कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अलावा कई अन्य प्रकार की बेहद नशीली दवाएं भी मौके से मिली हैं। टीम ने बताया कि ये सभी दवाएं 8 बोरियों में भरकर छिपाकर रखी गई थीं, जिससे साफ है कि इनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए किया जाना था।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नेपाल सीमा की आड़ में इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18A, 18B, 18C, 27, 28 और 28A के तहत भी कार्रवाई की गई है।अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *