नहर में छलांग लगाने वाली युवती का 20 घंटे के बाद मिला शव

बहराइच ( मिहीपुरवा )l थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी गोपिया बैराज लिंक नहर विचपरी पुल के पास सोमवार को लगभग 4:00 बजे एक युवक एवं युवती के पुल से छलांग लगाने की  घटना हुई थी जिसमें युवक को ग्रामीणों के प्रयास से बचा लिया गया था परंतु  युवती का अता-पता नहीं चल सका था तत्काल पुलिस को सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार युवती की तलाश की जा रही थी मंगलवार को लगभग 2:00 बजे युवती का शव पुल से काफी दूरी पर बरामद हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस कार्यरत है।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/मालूम हो कि मोतीपुर गुजरहना निवासी  शेख शरिफ़ एवं युवती  काजल  के पुल से छलांग लगाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा था जिसमें युवक को राहगीरों ने बचा लिया था जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था वही युकती की तलाश नहर में की जा रही थी जिसका करीब 20 घंटे बाद शव बरामद हुआ है थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *