एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर,अंधेरे में डूबे गांव के लोग ग्रामीणों में नाराजगी

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत झूरीकुईयां के लखनपुर गांव में लगा 16 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह पूर्व जल गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब चार दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड वहन कर रहा है, जिसके कारण वह आए दिन फुंक जाता है। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब यहां कम से कम 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।ग्रामीणों के अनुसार 27 जून को उन्होंने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर तबरेज खान को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी थी। इसके बाद भी एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। कई बार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें भीषण गर्मी और उमस में बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल, पंखे, कूलर तथा अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण भी बंद पड़े हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।इस मामले में विभाग का पक्ष जानने के लिए जूनियर इंजीनियर तबरेज खान तथा एसडीओ अश्वनी कुमार पांडे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद अधिशासी अभियंता से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में जब जिम्मेदार अधिकारी ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान कैसे होगा।विद्युत उपभोक्ताओं में हृदय नारायण साहू, जोखूराम, हनीफ, सलीम खां, खलील, रक्षाराम, ननकू वर्मा, संदीप, गंगाराम चौकीदार, रामसजन मौर्य, छेदीराम मौर्य, बाबूराम साहू, किशनलाल साहू, ननके साहू, जुम्मन, अनीस, मुन्ना, बाबूराम, बाबादीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा गांव में पर्याप्त क्षमता का 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *