ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, तहसील में कामकाज ठप

बेहट। कागज रहित ई रजिस्ट्री के विरोध की कुछ शर्ते मान लिए जाने के बावजूद बेहट मे  रजिस्ट्री व न्यायिक कामकाज पूर्ण रूप से बंद रखते हुए अधिवक्ता  आंदोलन रत रहे। उन्होंने धरना देने के साथ  तहसील गेट पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया  मंगलवार को   धरने को सम्बोधित करते हुए  ठा प्रदीप, राजबीर चैधरी, लोकेश राणा, केहर सिंह काम्बोज, एसोसिएशन के प्रवक्ता अखिलेश कौशिश, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, राजीव, दीपक गर्ग आदि नें कहा कि पेपर लेस ई रजिस्ट्री पर केबिनेट द्वारा स्पष्ट शासनादेश जारी होने तक बेहट के अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक आदि कार्य नहीं रहेंगे। धरने की अध्यक्षता संजय चैहान नें व संचालन महासचिव जगदीश प्रसाद नें किया।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/ धरना प्रदर्शन के दौरान भोपाल सिंह, राजबीर सिंह, देवेंद्र राणा,  राजेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, रिजवान अहमद, नीरज कुमार, महबूब, दिनेश कुमार, जीशान, देवेंद्र राणा, राजेंद्र , मोहन सिंह, अरविन्द कुमार, प्रवीन बंसल, बंशी लाल उपाध्याय, सैफ, सैम, नबील अहमद, आशु, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, मेघराज सिंह सुभान अली आदि अधिवक्ताओ के अलावा डीड राइटर  राजपाल कश्यप, धूम सिंह, विजयपाल जैन, मोहन, राकेश, सचिन, रजत सहित टाइपिंस्ट तथा मुंशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *