धूमधाम से मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

सहारनपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को जनपद में व्यापारी कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला प्रशासन, राज्य कर एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने जनपद के सर्वाधिक कर अदा करने वाले 10 व्यापारियों एवं उद्यमियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरादाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सम्मानित होने वालों में कर्नल संजय मिढ्ढा (माया अप्लायंस), माणिक ठकराल (टेरेस बिस्टरो), राकेश राणा (शांति इंटरप्राइजेज), नरेंद्र कुमार सचदेवा (सचदेवा इंटरप्राइजेज), वीरेंद्र कुमार, बृजेश कपिल (कपिल मोटर्स), दिव्यांशु जैन (पारसमणी इंटरप्राइजेज), विवेक गुप्ता (गोपाल फॉरवर्डिंग) तथा ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा. लि. शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और प्रमुख व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, रवींद्र मिगलानी, विवेक मनोचा, जयवीर राणा, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, राधेश्याम नारंग, दीपांशु गोयल, प्रदीप टायल, ईश्वर दयाल गोयल, अमित जैन, रोहित घई, नरेश धीमान, नुसरत साबरी, हरपाल वर्मा, संजीव कक्कड़ सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा जमा किए गए कर से ही प्रदेश में विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने कहा कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 रूबी, अपर आयुक्त ग्रेड-2 विजयानंद पांडेय, उपायुक्त राज्य कर अरुणेश कुमार यादव तथा संयुक्त आयुक्त राज्य कर अमित पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *