टीपीएल सेमीफाइनल में स्ट्राइकर और रॉयल्स की शानदार जीत

सहारनपुर। टेक्सटाइल प्रीमियर लीग (टीपीएल-2026) के सेमीफाइनल मुकाबलों में टेक्सटाइल स्ट्राइकर और टेक्सटाइल रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब दोनों टीमें आज खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां टीपीएल-2026 के विजेता का फैसला होगा। सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह ने टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर एक ओवर बल्लेबाजी की और चैके-छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी बल्लेबाजी को खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। पहले सेमीफाइनल में टेक्सटाइल स्ट्राइकर ने टेक्सटाइल चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मुकेश धमीजा उर्फ लविश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में टेक्सटाइल रॉयल्स ने टेक्सटाइल किंग्स को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में ईशान अरोड़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/ उन्होंने टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा ऐसे आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान रमेश अरोड़ा (अध्यक्ष, पंजाबी क्लॉथ मार्केट) ने महापौर का पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही दैनिक भास्कर प्रभारी मनोज मिड्ढा तथा शहरी चैपाल प्रभारी अर्पित मिड्ढा का भी सम्मान किया गया। पूरे आयोजन का संचालन किंग इवेंट ने किया, जिसकी व्यवस्थाओं की खिलाड़ियों और दर्शकों ने जमकर सराहना की। वहीं युवा अंकित की जोशीली कमेंट्री पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रही। अब सभी की निगाहें आज होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां स्ट्राइकर और रॉयल्स के बीच टीपीएल-2026 की ट्रॉफी के लिए रोमांचक जंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *