ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय एमबीएस अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमएस के माध्यम से सौंपा गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि एमबीएस अस्पताल में प्रसव के दौरान मरीजों से रुपया लिया जा रहा है। इसे तत्काल रोका जाए। उन्होंने बताया कि 7 व 8 जून 2026 को सीएचसी भदोही में प्रसव के दौरान रुपए की डिमांड की गई। ऐसे एएनएम व संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महामंत्री रामजीत यादव ने कहा कि मरीजों को खाने में हर दिन पौष्टिक आहार दिया जाए।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/रात में सिर्फ खिचड़ी दी जाती है, इस पर रोक लगाई जाए। अस्पताल के भवनों की हर साल पेंट व रंग-रोगन कराया जाए। अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालकों का जमावड़ा रहता है, मरीजों को अस्पताल की महंगी दवाएं दी जाएं और बाहर की दवा न लिखी जाए। एमबीएस अस्पताल में सभी प्रकार के भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर लंबे समय से नियुक्त कर्मचारियों का तबादला किया जाए। इस मौके पर केशव प्रसाद, रामगेना देवी, रमाशंकर, जयदेवी, सुभावती देवी, चंद्रिका देवी, कुमारी देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, सेवालाल, तारा देवी बिंद, हीरालाल, अहमद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।