यूबीआई ने चलाया खेत बताओ अभियान, लगाया जागरूकता शिविर 

भदोही। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में किसानों के लिए विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन यूबीआई के अंचल प्रमुख क्षेत्र महाप्रबंधक टी.कामेश्वर राव व क्षेत्र प्रमुख सहायक महाप्रबंधक शशिकांत प्रसाद के निर्देशन में हुआ। शिविर में क्षेत्र के 350 से अधिक प्रगतिशील किसान, समूह सखियां व समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि बैंक किसानों को प्राथमिकता पर केसीसी जारी कर रहा है। किसानों से अपील की कि खसरा-खतौनी, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों के साथ निकटतम यूनियन बैंक शाखा में आवेदन कर सुविधा का लाभ लें। उन्होंने बताया कि कृषि ऋण के साथ किसानों व उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी इरम ने फसल बीमा की जरूरत व विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि खेत बचाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चौपालें व जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसान आधुनिक बैंकिंग सेवाओं व योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें। यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक भारद्वाज उपाध्याय ने संस्थान में निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर में अतिथियों द्वारा 20 से अधिक किसानों व समूह सखियों को लगभग एक करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक केसीसी ऋण वितरित किए गए। अंत में किसानों ने बैंक की पहल की सराहना कर योजनाओं का अधिक लाभ लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक अजय कुमार, एफएलसी विनीत कुमार व आरोह संस्थान के राजकुमार, राजेश, कैलाश, जयप्रकाश, नीता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *