मोहर्रम: अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, मनोज गौतम ने खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर किया सम्मानित

भदोही। मोहर्रम के यौम-ए-आशूरा के बाद अजयपुर में अखाड़ा प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद और आस-पास से आई टीमों ने फन-ए-सिपाहगिरी का बेहतरीन मुजाहिरा किया। खिलाड़ियों ने लाठी-डंडे से बंदिश और बनेती का शानदार खेल दिखाया। हैरतअंगेज खेल को देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लिए। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पुरानी बाजार ज्ञानपुर की टीम रही, जबकि द्वितीय स्थान नई बस्ती ज्ञानपुर, तृतीय स्थान बेजबान अजयपुर की टीम ने प्राप्त किया। चौथे स्थान पर पचमहला व पांचवें स्थान पर बरवां की टीम रही। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसला-अफजाई किया।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ इस दौरान मनोज गौतम ने कहा कि अजयपुर में वर्षों से मोहर्रम के बाद अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होता चला आ रहा है। इस पारंपरिक खेल को देखने के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनो धर्मों के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। यह हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत को श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम भी है। अखाड़ा खिलाड़ियों के कला-कौशल को देखने के लिए मैदान खचाखच भरी रही। इस मौके पर फिरोज अली, चुन्ना अली, कमरुद्दीन, अल्ताफ अली, अरमान अहमद, अहसान अली, चांद बाबू, वकील, महबूब अली, रोशन अली, सूबेदार गौतम, बृजेश यादव, संदीप सिंह, राहुल यादव व जितेंद्र गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *