लखीमपुर खीरी।बेहजम-ओयल रोड मार्ग पर स्थित बसारा गांव के पास सड़क किनारे लगा थनिया का बांस सड़क की ओर खतरनाक तरीके से झुक गया है। यह झुका हुआ बांस राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर समय खतरे का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे हटाया या सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से रात के समय और तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर झुके इस बांस को हटवाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।