आज भी उपेक्षा का शिकार स्वामी जी के आवागमन का मार्ग।

जहानागंज,आजमगढ़ । दौलताबाद सूर्य मंदिर से कुछ ही दूरी पर खिजमतियापुर दौलताबाद आजमगढ़ में लगभग हजारों साल पुराना मठ है। श्री श्री 108 श्री स्वामी आदित्यानंद सरस्वती पीठाधीश्वर काली मंदिर दौलताबाद आजमगढ़ के मठ का जीर्णोद्धार हो चुका है बहुत प्रयास करने पर ग्राम प्रधान द्वारा आज भी वहां जाने का एकमात्र सहारा मिट्टी का रास्ता है, वह भी बरसात के दिनों में आना-जाना बंद हो जाता है, विकट परिस्थितियों में स्वामी जी के शिष्यों के द्वारा पूजा पाठ अर्चन होता है। कई बार शासन प्रशासन से गुहार भी लगाई गई। यहां तक की कैबिनेट जल शक्ति मंत्री के द्वारा शासन को सूचित किया गया। परंतु आज भी मात्र डेढ़ किलोमीटर के रास्ते का बुरा हाल है।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और पानी लगा रहता है जिससे स्वामी जी का मठ से बाहर आना-जाना भी बंद हो जाता है। इस रास्ते को लेकर ग्राम वासियों और शिष्यों को बहुत आक्रोश है। ग्रामवासियों में मुख्य रूप से राजेंद्र पांडेय, जयप्रकाश पांडेय ,स्वतंत्र कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, संपूर्णा पांडेय रमेश सिंह ऋषिकेश पांडेय तेज बहादुर सिंह शिवनारायण सिंह राज नारायण सिंह चंद्र प्रकाश पांडेय खिचडू पांडेय संतोष जायसवाल रमाशंकर जायसवाल रामबली यादव, भालचंद्र पांडेय झारखंडेय दुबे राजेंद्र लोहार रामकरन यादव शिवमूरत यादव कल्पनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *