वैल्यू एंड पीस एजुकेशन” पर पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली, ।रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पुस्तक “वैल्यू एंड पीस एजुकेशन: फ़्यूचर रोडमैप” का आज आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महेश वर्मा द्वारा विमोचन किया गया।इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा आज का सामाजिक ताना-बाना जिस संक्रमण काल से गुज़र रहा है, इस तरह के पुस्तक की अहमियत बढ़ जाती है।उन्हीने कहा कि मानवीय एवं सामाजिक मूल्यों का तेज़ी से अपरदन हो रहा है जिससे पूरी दुनिया में “शांति” की अवधारणा ख़तरे में है।मुझे उम्मीद है कि यह पुस्तक लोगों में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने एवं शांति का संदेश देने में कामयाब होगी। प्रो. शर्मा इससे पूर्व “भरतोय ज्ञान परंपरा” समेत कई विषयों पर आधा दर्जन से ज़्यादा चर्चित पुस्तकें लिख चुकी हैं।रांची यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रो. शर्मा एनआईओएस की चेयरपर्सन रह चुकी हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/आईपी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एजुकेशन में डीन भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *