वीवीजीरामजी योजना का ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु बैठकें कराने के दिये निर्देश

ललितपुर।  सांसद  अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मा. सांसद ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक एवं मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैठक में  सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, अतुल निरंजन, विजय यादव, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि नरेश पंथ सहित भारत सरकार से नामित प्रतिनिधि अजय पटैरिया, राघवेन्द्र सिंह, शिवानी पाठक, चम्पालाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं संयुक्त विकास आयुक्त, झांसी सुरेश चन्द्र केसरवानी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने उक्त जनप्रतिनिधियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/बैठक में सर्वप्रथम  सांसद ने विभागवार संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और जिले में प्रायोजित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वीवी जीरामजी योजना का ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कराकर योजना के बदलाव व लाभों के बारे में प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए, साथ ही ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर सभी श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर बताया गया कि नये वर्ष की शुरुआत में प्रारंभ किये गए 1602 चकमार्गों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, आगामी 01 जुलाई को वीवीजीरामजी योजना अधिकारिक रूप से लॉच हो रही है, जिसके बाद जल्द ही द्वितीय चरण के कार्यों को शुरू किया जाएगा।   उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार पर चर्चा करते हुए ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की और डीएम द्वारा समूहों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ने हेतु बैंकों से ऋण दिलाकर दुग्ध पशु क्रय कराने व समूहों को आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाने की योजना की सराहना की तथा उन्होंने बैकों में लंबित समूहों की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराते हुए खाते खुलवाये जायें।  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा में बताया गया कि 09 मार्गों पर वन विभाग व 01 मार्च पर सिंचाई विभाग की एनओसी लंबित है, जिस पर निर्देश दिए गए कि ग्रामीण मार्गों के निर्माण में आ रही बाधाओं को संबंधित विभाग आपसी समन्वय करके आगे बढ़ाएं।  सांसद ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा मड़ावरा ब्लॉक से 200 की आबादी तथा अन्य ब्लॉकों से 500 की आबादी वाले मजरों की सूची मांगी गई है, ताकि ऐसे मजरों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द इसका सर्वे कराकर सूची तैयार की जाए, ताकि जिले को पक्की सड़कों की सौगात मिल सके। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान  सांसद ने निर्देश दिये कि उपकेन्द्रों के निर्माण के लिए शासन को जो प्रस्ताव गए हैं, उनमें विशेष प्रयास करके आगे बढ़ाया जाए। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ग्रामीण स्तर पर जेई व लाईनमैनों द्वारा कार्य में मनमानी किये जाने की शिकायत की गई, जिस पर  सांसद ने सख्त निर्देश दिये कि अधिशासी अभियंता अपने अधीनस्थों को नियंत्रण में रखें, उनके कार्यों की निगरानी करें और उनके कार्यक्षेत्रों में बदलाव करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुनकरों को रोजगार में सहूलियत के लिए 01 रु0 प्रति यूनिट बिजली देने की योजना है, उसमें लाभान्वित किये गए बुनकरों की सूची उपलब्ध करायें।  हर घर नल योजना की समीक्षा के दौरान तुर्का की ग्राम प्रधान पूजा रैकवार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर पानी न पहुंचने व सड़कों की खराब स्थिति से  सांसद को अवगत कराया, विशेष रुप से ग्राम तुर्का, बानपुर, भैलोनीलोध, बालाबेहट व आसपास के ग्रामों को संज्ञान में लाया गया, इस पर मा0 सांसद ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही रोड रेस्टोरेशन की समीक्षा में नगरीय क्षेत्र में लेड़ियापुरा से गोविन्द सागर बांध तक मुख्य मार्ग कई महीनों से खराब स्थिति में होने की शिकायत की गई, साथ ही पेयजल योजना में घोर लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता जल निगम शहरी अवनीश मिश्र को फटकार लगाते हुए मा0 सांसद ने कड़े निर्देश दिये कि शहर में पेयजल की आपूर्ति को सुचारु करायें और शहर में भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लें तथा त्वरित गति से कार्य करायें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 सदर विधायक ने पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध धन मांगे जाने की शिकायत की, इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बाबू को उक्त पटल से हटाने के निर्देश दिये गए। साथ ही उन्होंने क्रियाशील हेल्थ एटीएम की सूची तलब करते हुए खराब हेल्थ एटीएम को दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गए कि हर्षपुर ग्राम में चौपाल लगाकर वहां की स्थिति का जायजा लें और इस ग्राम को आदर्श ग्राम की श्रेणी में लाने का प्रयास करें। निमार्ण एजेन्सी यूपीसीएनडीएफ के कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि एजेन्सी द्वारा जिले के 7 विभागों के कार्य कराये जा रहे हैं, किन्तु निर्माण कार्यों की प्रगति बेहद धीमी है, इस पर मा0 सांसद एवं जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिनिधि को निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिये, साथ ही चेतावनी दी यदि कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। सांसद ने सभी निर्माण विभागों को सख्त निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्यों पर शिलापंट्टिका होनी चाहिए, साथ ही उस पर जनप्रतिनिधियों के नाम भी अनिवार्य रूप से अंकित हों। उन्होंने जिले के सभी निर्माण कार्यों की शिलापट्टिकाओं की फोटोयुक्त सूची तलब की।  फार्मर आईडी की समीक्षा में बताया गया कि 2 लाख 60 हजार के सापेक्ष 2 लाख 3 हजार किसानों की फार्मर आईडी बना ली गई है, इस पर निर्देश दिये गए कि शेष कृषकों की आईडी भी जल्द बनवायी जाए, ताकि उन्हें कृषक हितैषी योजनाओं का लाभ मिल सके।  सांसद ने खनन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि यदि किसान अपने खेत से मिट्टी खोद रहा है और घर के कार्यों में उपयोग कर रहा है तो उसे न पकड़ा जाए, परन्तु यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी व्यक्ति पहाड़ न खोदे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ शेषनाथ चौहान, प्रिसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ मयंक शुक्ला सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह, अधि.अभि. जल निगम शहरी मुकेश सिंह, अधि.अभि. जल संस्थान मुंशीलाल, अधि. अभि. विद्युत राहुल सिंह, सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिशासी अभियंता, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *