सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर देहरादून रोड स्थित एक होटल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग और समाजसेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि दानवीर भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनका राष्ट्रप्रेम और त्याग सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने बताया कि जब महाराणा प्रताप मुगलों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन-संपत्ति समर्पित कर राष्ट्र रक्षा में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका यह बलिदान व्यापारी समाज के लिए आदर्श है। विवेक मनोचा ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी को भामाशाह के राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग के आदर्शों का अनुसरण करते हुए व्यापार मंडल की आचार संहिता का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश पर संकट के हर दौर में व्यापारी समाज ने आगे बढ़कर सहयोग किया है।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्मशालाओं, धार्मिक स्थलों के निर्माण तथा गरीब और जरूरतमंदों की सहायता में व्यापारियों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे व्यापारी समाज के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह पुरस्कार एवं भामाशाह योजना जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एकता, सद्भावना, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चैहान, महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग, अशोक छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, आईटी प्रमुख राजीव मदान, युवा व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, चेयरमैन दीपक खेड़ा, युवा कोषाध्यक्ष विनीत चैहान, अशोक नारंग, गुलशन अनेजा, मुकेश दत्त, मुकेश धनकर, ललित पोपली, संजय करनवाल, फरजान-उल-हक, पीयूष अग्रवाल, कृष्ण राजीव सिंगला, आलोक अरोड़ा, अनिल भाटिया, अशोक खुराना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।