मन की बात सुन भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, विधायक देवेंद्र निम ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडीखेड़ी में रविवार को विधायक देवेंद्र निम ने भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक देवेंद्र निम ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् का संकल्प लेकर देश को नई दिशा दी।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/इसके बाद विधायक ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के मुंडीखेड़ी, शेरपुर और जनधेड़ा गांवों में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा इसी ऊर्जा के साथ विकास और जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *