सहारनपुर। टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े खिलाड़ियों के बीच आयोजित टेक्सटाइल्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) के तीसरे दिन भी रोमांच अपने चरम पर रहा। पूरे दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चैकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को अंत तक बांधे रखा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन संभल परिवार के अध्यक्ष सुपनीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ दलीप अरोड़ा, प्रवीण आहूजा, कपिल बत्रा, राजकुमार मक्कड़, संजीव शर्मा तथा पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, संजय खन्ना, विपिन बजाज, रोहित घई और आशु छाबड़ा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/ मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया। दिन के पहले मुकाबले में टेक्सटाइल्स स्ट्राइकर्स ने टेक्सटाइल्स ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। दूसरे मैच में टेक्सटाइल्स किंग्स ने टेक्सटाइल्स बैरियर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं तीसरे मुकाबले में टेक्सटाइल्स चैलेंजर्स ने टेक्सटाइल्स हरिकेन को शिकस्त देकर जीत अपने नाम की। आयोजक पंकज धमीजा, विवेक बजाज, हैप्पी गिरधर, सागर गिरधर, संयम सेठ एवं ईशान अरोड़ा ने बताया कि टेक्सटाइल्स प्रीमियर लीग का उद्देश्य टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों के बीच आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों और फाइनल को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में विशेष उत्साह बना हुआ है।