कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना परिसर में उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में चौदह शिकायतें पंजीकृत की गईं जबकि चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित पाई गईं जिस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ा निर्देश देते हुए जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने कहा कि नागरिकों को त्वरित और निष्पक्ष समाधान मिलना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे दिवस गरीबपिड़ितों के हक की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिकायतों का ट्रैक रखने और आगे के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार तहसीलदार संतोष कुमार कोतवाल एसएन सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह कानूनगो कुंवर सिंह अनिल कुमार लेखपालों में ऋषभ शुक्ला अंकित कुशवाहा राधेश्याम सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनता मौजूद रही।