सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी के पास बेलन नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेत दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी मुन्ना उम्र 48 वर्ष अपने साथी बबुन्दर उम्र 50 वर्ष निवासी खचार के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबुन्दर का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक टेंपो से टक्कर की चर्चा होती रही, लेकिन घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जता रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ सड़क हादसे में दंपति समेत तीन घायल म्योरपुर,सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में शुक्रवार सुबह आधार कार्ड में संशोधन कराने जा रहे बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब रास्ते में अचानक एक बैल सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, आरंगपानी गांव निवासी रामरति उम्र 35 वर्ष अपनी पत्नी गीता और गांव की ही संगीता को बाइक से आधार कार्ड सुधारवाने के लिए ले जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरंगपानी से लगभग तीन किलोमीटर दूर अचानक सड़क पर बैल आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संगीता की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायलों ने बताया कि यदि उनके गांव या म्योरपुर में ही आधार कार्ड संशोधन की सुविधा उपलब्ध होती, तो उन्हें दूर नहीं जाना पड़ता और संभवतः यह हादसा भी नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *