बेहट पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्रों के उपखनिज ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को सूचना दी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव के पर्यवेक्षण में थाना बेहट पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या भ्त्29।भ्0243 को रोका। जांच में चालक उपखनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और रॉयल्टी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित तथा कांस्टेबल अनिल कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन या उपखनिज परिवहन की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण और राजस्व हानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *