बलहा में क्षेत्र पंचायत की बैठक  विकास कार्यों की समीक्षा

बहराइच ( नानपारा )l विकासखंड बलहा  सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बलहा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल  रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  के जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा ने की। खंड विकास अधिकारी राहुल पांडेय ने विकासखंड में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी।बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों को उठाया। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर विकासखंड के सचिवगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *