बहराइच ( मिहींपुरवा )। ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर 282 विधानसभा बलहा के चफरिया मंडल अंतर्गत सेक्टर अंबा एवं फकीरपुरी स्थित हनुमानगढ़ी अंबा घाट मंदिर में भाजपा बहराइच की जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शांति रावत के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन श्रीहनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कारसेवकों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर श्रीमती शांति रावत ने स्वयं कारसेवकों के साथ प्रसाद वितरण किया तथा संत समाज, भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी के भक्तों तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/कार्यक्रम में चफरिया मंडल अध्यक्ष संजय मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक हुकुमचंद, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष मनीराम, बसंत लाल (ग्राम प्रधान, विशुनपुर), अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामलोटन महंत, सेक्टर अध्यक्ष अंबा करण सिंह, सेक्टर अध्यक्ष फकीरपुरी जगदीश भार्गव, प्रधान प्रतिनिधि फकीरपुरी मंगल प्रसाद, सरजू राम, बूथ अध्यक्ष रामशंकर, बलिराम महंत, रामस्वरूप महंत, रामकुमार, मुन्नीलाल, मिहींपुरवा मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रावत, बूथ अध्यक्ष अर्पित कुमार वर्मा, दिनेश कुमार रावत सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें, बुजुर्ग, बच्चे एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरा कार्यक्रम भक्तिमय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन की सराहना की।