लखीमपुर खीरी निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बमभनपुर, धर्मापुर, पचपेड़ा और दुबहा गांवों के बीच स्थित गांधी नहर की लंबे समय से सफाई न होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह इलाका पहले से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, जिससे ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ग्रामीणों का कहना है कि नहर में बड़ी मात्रा में सिल्ट, झाड़-झंखाड़ और गंदगी जमा हो गई है, जिससे पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में यदि समय रहते नहर की सफाई नहीं कराई गई तो आसपास के गांवों में जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही नहर की नियमित देखरेख की जा रही है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की सफाई कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण बमभनपुर, धर्मापुर, पचपेड़ा और दुबहा गांव के लोग संभावित बाढ़ को लेकर सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और सिंचाई विभाग ने उचित कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से बचाने की मांग की है।