कानपुर देहात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद कानपुर देहात की सचिव के पत्र सं0-118/जिविसेप्रा (लीगल एड) 2026/का०दे०/11.06.2026 एवं पत्र सं०- 186/जिविसेप्रा-(शिविर) 2026 / का0दे०, दिनॉक 30.05.2026 के कम में 26 जून 2026 को थीम “विश्व दवा समस्याः निरंतर बनी रहने वाली समस्यायें, नयी चुनौतियों, अभिनव प्रतिक्रियायें” पर “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” तथा ” सर्वाइकल कैंसर जागरुकता कार्यक्रम” मनाये जाने के क्रम में मंगलवार को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात के सभागार कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीय सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव,की अध्यक्षता में “तम्बाकू / धूम्रपान / नशीली दवाओं का सेवन न करने के साथ-साथ इससे होने वाले कैंसर जैसे-ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एवं ब्रेस्ट कैंसर के विषय पर जागरुकता कार्यक्रम / संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस संगोष्ठी का संचालन डा० डी० के० सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी एन०सी०डी० कानपुर देहात द्वारा “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर तम्बाकू / धूम्रपान / नशीली दवाओं / औषधि तस्करी का सेवन / उपयोग करने से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के साथ-साथ उसके बचाव एवं रोकथाम पर विस्तृत चर्चा करते हुये कैंसर रोग जैसे ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य प्रकार के रोगों के होने के विषय में जागरुकता कार्यक्रम / कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को जागरुक किया गया। वही उपरोक्त संगोष्ठी में डा० यतेन्द्र शर्मा एपिडेमियोलॉजिस्ट के द्वारा तम्बाकू /धूम्रपान / नशीली दवाओं का सेवन न करने, मानसिक नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक तनाव न लेने तथा स्वस्थ्य आहार का सेवन करने आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण कर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कोटपा अधिनियम 2003 एवं पेका अधिनियम 2019 की विस्तृत चर्चा करते हुये अपने कार्यालयों / संस्थानों को “तम्बाकू मुक्त परिसर” घोषित कराने के साथ-साथ कोटपा अधिनियम 2003 की धारा-04 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते हुये पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति को रु. 200/- तक का जुर्माना कराये जाने के निर्देश दिये गये।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/
शिवा तिवारी उपस्थित छात्र (एल०एल०बी० इन्टर्नशिप डी०एल०एस०ए०), द्वारा उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य तथा नशीले पदार्थों की तस्करी या अपराध के पीड़ितों को सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत मुआवजा दिलाने और पुर्नवास केन्द्रों तक पहुंचने के साथ-साथ विधिक सहायता प्राप्त करने के विषय में बताया गया।श्रीमती मधु सदस्य पी०एल०ए० कानपुर देहात द्वारा “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी / जागरुकता कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के विषय में जानकारी देते हुये आमजन मानस को विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु जनपद-कानपुर देहात में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सम्पर्क करने के विषय में बताया गया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीय सचिव श्रीमती नुपुर श्रीवास्तव के द्वारा “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी / जागरुकता कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को सर्वाइकल कैंसर एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विषय में जागरुक करते हुये “राष्ट्रीय स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ नीति” की पॉलिसी के विषय में चर्चा कर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ श्रीमती नुपुर श्रीवास्तव के द्वारा
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नम्बर 15100,राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर 1933,मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के चिकित्सीय परामर्श हेतु शासन द्वारा प्रदत्त टेली मानस हेल्प लाइन,नम्बर 14416 एवं 1800-891-4416,राष्ट्रीय तम्बाकू त्याग हेल्पलाइन नम्बर 1800-11-2356,राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नमबर 14446 के बारे में संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई,,, इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० जय गोविन्द के द्वारा “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी / जागरुकता कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को सर्वाइकल कैंसर एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विषय में जागरुक करते हुये मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ बने रहने व्यायाम, योगा, सन्तुलित आहार, नींद आदि पर्याप्त मात्रा में लेने की सलाह दी गयी तथा महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के टीकाकरण के विषय में चर्चा कर बताया गया कि जनपद-कानपुर देहात में वर्तमान में लगभग 3200 बच्चियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के टीकाकरण कराया जा चुका है। इसके साथ-साथ डा० जय गोविन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों का आम-जन मानस तक पहुँचाये जाने हेतु समस्त उपस्थित सदस्यों को बताया गया उपरोक्त के साथ-साथ डा० जय गोविन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा “नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी / जागरुकता कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। जागरुकता कार्यक्रम में, डा० वन्दना सिंह सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय, डा० एस०एल० वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० आशीष बाजपेई जिला प्रतिरक्षण अधिकारी / उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, सी०एच०ओ०, आशा, आशा संगिनी, नर्सिंग छात्र/छात्रायें एल०एल०बी० के छात्र/छात्राये तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।