सी एस ए में दीक्षोत्सव के अंतर्गत रस्साकसी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

कानपुर देहात चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आगामी दीक्षान्त समारोह के आयोजन से पूर्व चल रहे दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज उत्साहपूर्ण वातावरण में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन गेम काउंसलर डॉ. रामजी गुप्ता, प्राध्यापक, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग, एवं डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. जया वर्मा तथा डॉ. प्रज्ञा मिश्रा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. राजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र तथा डॉ. शिवानी चौधरी द्वारा निष्पक्ष रूप से किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन, समन्वय एवं खेल भावना का अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा दीक्षोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *