नई दिल्ली, । बिहार के भोजपुर, आरा के भरत भूषण तिवारी की पुलिसिया कथित हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शांभवी पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी आनंद स्वरूप महाराज मंगलवार को आरा के बिलौठी गांव पहुंचे। उनके साथ उत्तरप्रदेश और बिहार के काली सेना के पदाधिकारी भी मौजूद थे। आनंद स्वरूप ने उनकी मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी के साथ अन्य परिजनों से मिले और उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ यह भी आश्वासन दिया कि भरत की याद में उनके गांव में शहीदी पार्क बनाई जाएगी। उन्होंने बिहार सरकार और पुलिसिया कार्रवाई की जमकर आलोचना की। इस दौरान भरत की मां आशा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को कमर में सटाकर गोली मारी गई है। उनका बेटा बहुत अच्छा था। समाजसेवी और गरीबों के लिए मसीहा था। लोगों की समस्याओं के लिए प्रशासन से लड़ना उसकी आदत थी। पुलिस ने उसे पकड़कर मार डाला जबकि उसने अपना हथियार पुलिस को सौंपकर आत्म समर्पण कर दिया था। यह सीधे तौर पर मानवाधिकार का उल्लंघन है।इससे पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से निकलते हुए वहां से बलिया से बिहार के आरा के लिए काली सेना के पदाधिकारियो के साथ निकले। उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट किया कि निकल गया हूँ भरत तिवारी के गांव आरा जनपद के बिलौटी के लिए , वहाँ आज शहीद भरत तिवारी के शहीद स्मारक की नीव भी रखी जाएगी , यदि आप पास के हैं तो कृपया जरूर पहुँचे और अपने हाथ से ईंट लगाइए। यह स्मारक भारत के जेन-ज़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। भरत तिवारी की शहादत को हम ऐसे नहीं जाने देंगे देश को अन्याय और भ्रष्टाचार के लिए एक जुट करके सड़क पर लाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल्पना कीजिए किसी भी विकास के कार्य का 75 फीसद भाग कमीशन में लूटा जा रहा है। ?? तीन करोड़ की सड़क 75 लाख में बन रही है। दो करोड़ 25 लाख कमीशन में जा रहा है , वो सड़क कैसी बनेगी ?। ?? आइए भरत तिवारी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए आगे आइए इसको शुरुआत जवैनिया गांव आरा से करेंगे।