स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए माइक्रोप्लान को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (अधीक्षक) डॉ. बी.के. स्नेही ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएचसी के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों पर कार्यरत एएनएम, एलएचवी, हेल्थ सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम), एआरओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एसएमओ डॉ. ईशा गोयल ने कहा कि नियमित टीकाकरण सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान यह कार्यक्रम कुछ हद तक प्रभावित हुआ था, लेकिन अब सरकार इसे पूरी मजबूती के साथ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र को ऐसा सटीक और व्यावहारिक माइक्रोप्लान तैयार करना होगा, जिसमें टीकाकरण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से दर्ज हों। इसमें कितने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना है, कौन-कौन से टीके लगाए जाएंगे, कितने टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे तथा वैक्सीन की उपलब्धता कैसे सुनिश्चित की जाएगी, जैसी सभी जानकारियां शामिल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत माइक्रोप्लान ही सफल टीकाकरण अभियान की आधारशिला है।डॉ. ईशा गोयल ने निर्देश दिए कि रिक्त उपकेंद्रों एवं ईंट-भट्टों पर रहने वाले प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए अलग माइक्रोप्लान तैयार किया जाए। प्रत्येक उपकेंद्र का मानचित्र तैयार कर प्रदर्शित किया जाए तथा प्रभावी कम्युनिकेशन प्लान बनाकर निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।उन्होंने आगामी 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर डॉ. बी.के. स्नेही, डॉ. हासिम, डॉ. प्रणव, डॉ. राकेश, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, संजीव कुमार, दिनेश कुमार राजपूत, दिनेश कुमार, गुलशन, श्रीकांत राजपूत, राजन राठी, विपुल चौधरी, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र तथा गाबी से सौरभ आर्य सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने का संकल्प लिया।