शिवपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुआ अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वाराणसी शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के कोईलहवा स्थित शिवपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में मंगलवार को भाजपा नेता सर्वेश सिंह सोनू के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण किया। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/ पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और रामायण के पाठ से परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता बी.बी. राय, एसडीओ मनीष राय (शिवपुर), एसडीओ विनीत शुक्ला (लालपुर), एसडीओ अभिषेक (वरुणापुल), अवर अभियंता अमरनाथ पटेल, जेई जफर इकबाल (तरना), अरविंद सिंह पिंकू सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *