बहराइच (‘पयागपुर तहसील )l ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगलवार को पयागपुर और आसपास का पूरा इलाका पूरी तरह से बजरंग बली की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में सुंदरकांड के पाठ शुरू हो गए, जिससे पूरा वातावरण मंगलमय हो गया। इस दौरान “दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बली तेरा क्या कहना…” जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खुद को थिरकने से नहीं रोक सके।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/बड़े मंगल के अवसर पर राहगीरों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह प्रसाद और शर्बत के स्टॉल लगाए गए गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित बस स्टॉप के पास महादेव ट्रेडर्स के प्रोपराइटर पंकज शुक्ल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी की देखरेख में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया भूपगंज बाजार स्थित पंचायती मंदिर में इस बार दोहरा उत्साह देखने को मिला। यहाँ महेश नवमी के पावन उपलक्ष्य में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय व्यापारियों और प्रबुद्ध वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मालगोदाम चौराहे के पास समाजसेवी अनूप सोनी, बारी पुरवा चौराहे पर बृजेश तिवारी और इकौना-पयागपुर मार्ग पर जायसवाल बंधुओं द्वारा राहगीरों को पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद बांटा गया। वहीं, प्रसिद्ध बागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में राम रंग जायसवाल द्वारा आयोजित भंडारे में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके अलावा भूपगंज, कोट बाजार, बस स्टॉप सहित समूचे क्षेत्र में देर रात तक महाप्रसाद के वितरण का सिलसिला चलता रहा।