बहराइच ( फखरपुर/कैसरगंज )। क्षेत्र के रुकनापुर में आयोजित चार दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार रात भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला ताबिश एंड कंपनी जरवल और डॉक्टर इलेवन रुकनापुर के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में जरवल की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में फखरपुर, कंदोसा, कुड़ौनी, नदीम इलेवन, जरवल सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी मैच आठ-आठ ओवर के प्रारूप में खेले गए। फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः ताबिश एंड कंपनी जरवल ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/
टूर्नामेंट का उद्घाटन कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन को सफल बनाने में हाफिज शहीदुद्दीन, डॉ. अब्दुल मलिक, डॉ. अब्दुल वहीद एवं शफीक अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सादिक अंसारी ने अपने शायराना अंदाज में कमेंट्री कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में विजेता टीम ताबिश एंड कंपनी जरवल को ₹21,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता डॉक्टर इलेवन रुकनापुर को ₹11,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं युवराज सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” के खिताब से सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और देर रात तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।