बहराइच (कैसरगंज)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में कैसरगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं, लेखक संघ एवं मुंशियों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप सभी संगठनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल की और उपजिलाधिकारी कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।बार एसोसिएशन, स्टाम्प विक्रेता संघ, लेखक संघ एवं तहसील के मुंशियों का कहना है कि नई व्यवस्था से वर्षों से कार्यरत लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति बिना अधिवक्ता या स्टाम्प विक्रेता की सहायता के सीधे अपने दस्तावेज पंजीकृत करा सकेगा, जिससे पारंपरिक प्रणाली प्रभावित होगी।अधिवक्ताओं ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशों के अनुपालन में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है, जबकि स्टाम्प विक्रेताओं ने स्टॉक होल्डिंग कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर पहले से ही परेशानियां होने की बात कही।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी उन पर डाली जा रही हैं।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।