बहराइच ( पयागपुर )। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता विनय सिंह एवं युवा नेता नरेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इसके उपरांत मलूक सिंह पुरवा स्थित गौशाला में अनाथ गायों को स्वल्पाहार कराया गया। साथ ही ग्रामवासियों के साथ जन सत्याग्रह करते हुए चार सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी पयागपुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजा गया।मांगपत्र में बबया रेलवे पुल से कोट बाजार-ककरहा कुट्टी मार्ग का निर्माण, परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराना, गौशाला में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पंचायत भवन से बाले पुरवा होते हुए दर्जी टोला मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग शामिल है।विनय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो 9 अगस्त से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/]नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि गांव के लोग आज भी बदहाल सड़कों और अतिक्रमण के कारण परेशान हैं।कार्यक्रम में ग्रामसभा के कई सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने संजय गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आंदोलन का समर्थन किया।