नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क से सुगम होगा आवागमन : साकेत मिश्रा

महराजगंज तराई (बलरामपुर ) परसिया कला गांव में नवनिर्मित 170 मीटर इंटरलाकिंग सड़क का एमएलसी साकेत मिश्रा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से अब ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। ग्राम पंचायत परसिया कला में लोक निर्माण विभाग के मुख्य मार्ग से राम फकीरे के घर तक  विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत  नौ लाख 99हजार रुपये से 170 मीटर  इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/
इससे ग्रामीणों का आवागमन में आसानी होगी । एमएलसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर है। इस मौके पर अशोक मिश्रा लक्ष्मी जायसवाल, विनय मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *