लखनऊ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सोमवार को लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल परिसर में उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य लालजी निर्मल, अवनीश सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि भाजपा महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, सुमित प्रवीण कंछल, शिव शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *