उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आदि ने दिवंगत छात्रों को दी अंतिम विदाई, परिजनों को बंधाया ढांढस

लखनऊ। पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की अंत्येष्टि में मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बैकुंठ धाम, आलमबाग में दिवंगत छात्र सुखमनी सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वे पिपरा घाट पहुंचे, जहां दिवंगत छात्रा अनुच्छा राय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों का ढांढस बंधाया।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaइसके उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी बैकुंठ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मार्टिन पुरवा निवासी भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर पुरुषोत्तम गौतम के अनुज नीलेश कुमार गौतम तथा ज्ञान विहार निवासी छात्रा ज्योति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में भी कोचिंग अग्निकांड में दिवंगत सभी विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *