आर्ट ऑफ लिविंग का व्यापक जनजागरण अभियान, अनेक संस्थानों में होंगे योग कार्यक्रम

लखनऊ : द आर्ट ऑफ लिविंग, लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न सरकारी, अर्ध-सरकारी, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं सामाजिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों एवं जनजागरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक शिव कुमार जी ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों से संपर्क किया गया है तथा कई स्थानों पर कार्यक्रमों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निदेशक महालेखा परीक्षा कार्यालय, चंदन हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, एचडीएफसी बैंक अलीगंज, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट, डीजी कार्यालय कारागार, पुलिस लाइन, एसजीपीजीआई, सरदार पटेल डेंटल कॉलेज, नव उदय मानसिक संस्थान, गंगा डिवीजन, जेबीआर होटल सहित अनेक संस्थानों में योग कार्यक्रमों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अतिरिक्त नगर निगम, लोकबंधु अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, उत्तर प्रदेश विधि विश्वविद्यालय, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन , बैंक आफ बड़ौदा के सभी ब्रांचों तथा अन्य संस्थानों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने के प्रयास जारी हैं।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/शिव कुमार जी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में भारत सरकार के कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग की गुणवत्ता एवं प्रामाणिकता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं भारतीय योग संघ के अध्यक्ष गुरुदेव  रविशंकर के मार्गदर्शन में संस्था योग को उसके मूल स्वरूप में जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।गुरुदेव रविशंकर कहते हैं, “योग हमें स्वयं से जोड़ता है। जब शरीर, मन और श्वास में सामंजस्य स्थापित होता है, तब जीवन में सहजता, प्रसन्नता और जागरूकता आती है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को पूर्णता के साथ जीने की कला है।”योग दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न पार्कों, संस्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों एवं शैक्षणिक परिसरों में हजारों लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इसी क्रम में 21 जून को फीनिक्स पलासियो मॉल, लखनऊ के नॉर्थ एट्रियम में प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक एक विशेष कॉमन योगा प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा तथा इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के भाग लेने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *