95% से नहीं थीं खुश, री-इवैल्यूएशन के बाद रांची की अवनी केजरीवाल बनीं National Topper

रांची : झारखंड के रांची की अवनी केजरीवाल ने सीबीएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से पूरे 500 नंबर हासिल कर सबको हैरान कर दिया है।इस परफेक्ट स्कोर के साथ वह कॉमर्स स्ट्रीम में देश की टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की इस छात्रा को 13 मई को आए रिजल्ट में पहले 95.2% नंबर मिले थे, जिसके बाद उन्होंने अपने कॉपी को री-इवैल्यूएशन के लिए भेजा था। री-इवैल्यूएशन के बाद अवनी ने 500 में से पूरे 500 नंबर हासिल किए। खुद पर भरोसा था 95 प्रतिशत नंबर आने पर अवनी की फैमिली तो खुश थी, लेकिन अवनी को अपनी सालभर की मेहनत पर पूरा भरोसा था। उन्हें लगा कि उनके नंबर और बेहतर होने चाहिए, इसलिए उन्होंने बिना डरे री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर दिया।   यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और उनके पांचों मेन सब्जेक्ट्स इंग्लिश, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स में पूरे 100-100 नंबर हो गए। घंटों पढ़ाई नहींडेली टारगेट पूरा करने का था रूल अपनी इस कामयाबी का सीक्रेट शेयर करते हुए अवनी ने बताया कि वह पढ़ाई के घंटे नहीं गिनती थीं। उनका पूरा फोकस रोजाना का टारगेट पूरा करने पर रहता था।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/ वह हर दिन 2 से 3 टॉपिक तय करती थीं और उन्हें पूरा करके ही दम लेती थीं। उन्होंने बाकी स्टूडेंट्स को भी सलाह दी कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लिमिट में करें ताकि पढ़ाई डिस्टर्ब न हो। अवनी ने अपनी इस सक्सेस का क्रेडिट अपने पैरेंट्स, टीचर्स और मेंटर सचित सर को दिया।फ्यूचर में बिजनेस वुमन बनने का है सपना  बिजनेसमैन मितेश केजरीवाल और होममेकर पूनम केजरीवाल की बेटी अवनी का सपना एक एंटरप्रेन्योर बनने का है।  वह बिजनेस मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने CUET-UG 2026 की परीक्षा भी दे दी है। अवनी की इस बड़ी अचीवमेंट पर डीपीएस रांची की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अवनी की यह सफलता झारखंड के हजारों स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *