राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न

बिजनौर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में बृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रही। प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रभारी मंत्री को औषधीय पौधा भेंट कर स्वागत किया।योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को ताड़ासन, भुजंगासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना।प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि “हमें अपने जीवन में योग को अंगीकार करना चाहिए। योग जीवन के उत्थान के लिए है। नियमित योग करने वाले सदैव निरोगी रहते हैं और समाज का कभी अहित नहीं कर सकते। बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।”  जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण जनपद में व्यापक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट योग संस्थाओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर सदर विधायक सुची चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष  इंदिरा सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *