विदुर गुरु ग्रह इण्टर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गंज । 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्री विदुर गुरु ग्रह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर कालेज में वरिष्ठ शिक्षक अरुण त्यागी व शिक्षक देवेद्र कुमार द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को विभिन्न प्रकार के योग व प्रणायाम कराये गए । read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaइस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य कैलाशचंद ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए । योग से शरीर मन और आत्मा में संतुलन बना रहता है तथा व्यक्ति अनेक बीमारियों से दूर रहता है । यदि हम नियमित योग करते है तो हमें मानसिक शांति शारारिक स्फूर्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा तीनों की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार निरंजन लाल अखिलेश चंद शर्मा अनिल कुमार रवि प्रकाश आर्य सुशील कुमार राहुल कुमार जसवीर सिंह अरविंद शर्मा अंशुल कुमार मेघना शर्मा प्रेरणा शर्मा सुषमा खन्ना शिव नंदन यादव सहित समस्त कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *