गाजीपुर गोविंदपुर । गोविंदपुर के दलित समुदाय के निवासी सुरेंद्र वनवासी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने इलाज की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/घटना की जानकारी मिलते ही सृष्टि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य ने परिवार से संपर्क कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। बातचीत के दौरान आयुष्मान भारत योजना के बारे में पूछताछ करने पर परिवार ने बताया कि केवल दादा और दादी का ही आयुष्मान कार्ड बना है।परिवार की वास्तविक स्थिति को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ता अनुज कुमार यादव ने पूरे परिवार का विवरण खंगालना शुरू किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पता चला कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम आयुष्मान योजना में दर्ज हैं, लेकिन उनकी प्रोफाइल अपडेट नहीं थी और आधार से मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं थे।इसके बाद आईसीयू में भर्ती सुरेंद्र वनवासी से मिलकर उनकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई और आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक जनरेट कर परिवार को सौंप दिया गया, जिससे उनके इलाज का रास्ता आसान हो गया।परिवार के अभिभावक उड़ाई वनवासी ने भावुक होकर कहा, “अगर आप लोग नहीं होते, तो हमारे परिवार का क्या होता।” उन्होंने सृष्टि सेवा ट्रस्ट और उसके कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।सृष्टि सेवा ट्रस्ट द्वारा वनवासी एवं वंचित समुदायों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।